किसानो के खाते में सरकार ने जारी किए फसल मुआवजा राशि के 31 करोड़ रुपए, जानें किस जिले में कितना मिला फायदा

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा पीएम फसल बीमा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण हुई फसलों में नुकसान की भरपाई करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर किसानों को मुआवजा प्रदान करती है।

फसल मुआवजा राशि

इस समय अलग-अलग राज्य में किसानों को वहां की अनुसूचित फसलों पर मुआवजा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मौसम से हुए नुकसान की वजह से राज्य सरकार की ओर से रबी की फसलो की मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है।

राजस्थान सरकार ने जारी किये 29 करोड़ रूपय  

ऐसे में फसल बीमा का मुआवजे प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार ने 29000 से ज्यादा किसानों के खाते में कार्य 31 करोड रुपए की फसल मुआवजा राशि भेजी है। यह फसल बीमा क्लेम की राशि को किसानों के खाते में जिलेवार दिया गया है। इस राज्य के किसान पीएम फसल बीमा मुआवजा लिस्ट का अवलोकन करके अपने जिले की लिस्ट और जानकारियां निकाल सकते हैं।

रबी की फसलों पर मिला मुआवजा

यह फसल मुआवजा राशि पिछले साल फरवरी और मार्च के महीने की है, जिस समय में मौसम बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ था और इससे किसानों की रबी की फसलों में भारी नुकसान भी देखा गया था, जिसके तहत गेहूं जो और सरसों की फसलों पर ओलावृष्टि से भी खराब हुई थी।

ऐसे में नए साल की शुरुआत में ही, सरकार द्वारा फसलों की समस्याओं को देखते हुए इस मौजा राशि को स्वीकृत किया है और 31 करोड़ के राशियों को खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। यह राशि राज्य के साथ जिलों के 29401 किसानों को दी गई है।

इन जिलों के किसानों को मिली मुआवजा राशि

प्रदेश सरकार ने किसानों की संख्या व नुकसान के आधार पर फसल मुआवजा राशि का वितरण किया है, जिसमे  सिरसा जिले के किसानों के खाते में करीब 16.42 करोड़ की मुआवजा राशि  जारी की गई है। इसके साथ ही  रेवाड़ी के किसानों को 10.31 करोड़ रुपए, भिवानी में 1.89 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि, कुरुक्षेत्र जिले किसानों को 1.36 करोड़ रुपए, फरीदबाद के किसानों को 35,900 रुपए मिले, कैथल के किसानों को 1.44 करोड़ रुपए, और पंचकूला जिले के किसानों को 18,000 रुपए का बीमा क्लेम दिया गया है.

Some Error