अमेरिका में बढ़ रही है ग्वार गम की मांग, जानें विशेषज्ञों की राय, 2023 में क्या होगा ग्वार भाव भविष्य

2023 में ग्वार भाव भविष्य: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ग्वार गम की निर्यात मांग होने से अच्छा संकेत मिल रहा है. अमेरिका में कच्चे तेल शोधन के नए प्रयासों ने ग्वार गम की मांग को नयी रफ्तार प्रदान की है. ग्वार तेजी मंदी के बारे में बात करें तो नवम्बर 22 से ग्वार ने रफ्तार पकड़ी है. जनवरी 23 में NCDEX में भी ग्वार गम की मांग का किसान साथियों को शुभ संकेत दे रहा है.

विशेषज्ञों के अनुसार मई के लगभग अमेरिका भारत से ग्वार आयात करेगा. मंडी में ग्वार भाव देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है की बड़े व्यापारी ग्वार का स्टोक करने में जुटे है.

किसान साथियो 2023 की जनवरी के मौजूदा माहौल को देखते हुए ग्वार में फिर से एक बार अच्छी तेजी बन सकती है। ग्वार का स्टॉक करना काफी आसान होता है। इसमे किट रोग लगने की गुंजाईश भी बहुत कम होती है।

ग्वार भाव भविष्य: 2023

ग्वार भाव भविष्य के लिए एक्सपर्ट 2023 में उम्मीद जता रहे है. अमेरिका में क्रुड आयल के कुए फिर से शुरू होने के कारण ग्वार गम की मांग ने फिर एक बार रफ्तार पकड़ी है. आपको बता दे ग्वार के कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत उत्पादन अकेला भारत करता है. शेष 20 प्रतिशत ग्वार ऑस्ट्रेलिया, अमरीका, चीन और अफ्रीका एक छोटी फसल के रूप में उत्पादित करता है.

भारत में 70 प्रतिशत ग्वार की खेती अकेले राजस्थान में की जाती है. बाकि 30 प्रतिशत हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में होती है. चलिए आज ग्वार और ग्वार गम की मांग और ग्वार तेजी मंदी को विस्तार सी जाने-

क्यों बढ़ गयी अमेरिका में ग्वार गम की मांग

ग्वार गम अमेरिका 2023
ग्वार गम अमेरिका 2023

बीते दिनों विदेशी तनाव को देखते हुए अमेरिका ग्वार आयात नही कर रहा था, इस कारण वहा पर कई उधोगो जैसे क्रूड ऑयल पर गहरा प्रभाव पड़ा है. उधोग देश की उन्नति में बहुत अहम भूमिका निभाते है और अमेरिका में ग्वार की फसल का रकबा न होने के कारण उन्हें भारत से ग्वार आयात करना पड़ता है.

ग्वार भाव कब बढेगा

वर्ष 2012 में अमेरिका ने क्रूड तेल के कुओ का विस्तार करने के लिए भारत से ग्वार आयात किया था. कुओ की दीवारों को एक विशेष ग्वार गम लेप की आवश्यकता होने से मांग लगातार बढ़ गयी. उधर स्टोक व्यापारियों ने ग्वार रोक कर रखा हुआ था. मांग अच्छी होने से ग्वार 32 हजारी पार कर गया था.

तथ्य और आकड़ें

विश्व में भारत ग्वार गम का प्रमुख निर्यातक देश है,  और बड़ी संख्या में विदेशो को ग्वार और ग्वार गम के उत्पादों को विभिन्न रूपों में निर्यात करता है। साल 2020-21 में भारत ने विदेशो को 1949.07CR/ 262.99M अमरीकी डॉलर की कीमत पर 234,871.31 मीट्रिक टन ग्वार गम का निर्यात किया। जो सबसे ज्यादा है.

यह भी पढ़े- कैसे सरसों की खेती आपके जीवन को बदल सकती है? शुरू से अंत तक उत्पादन जानकारी

ग्वार गम क्या है?

ग्वार के बीज का छिलका अलग करके उसे महीन पिस कर बाद में छानकर ग्वार गम प्राप्त किया जाता है. ग्वार गम एक मुक्त बह पाउडर है, जो बड़ी संख्या में मैनोज और गैलेक्टोज इकाइयों से बना एक उच्च आणविक भार कार्बोहाइड्रेट बहुलक है. यह सफेद क्रीम रंग का मुक्त बह पाउडर है जिसे बाह्य पदार्थ से मुक्त कर उत्पादित किया जाता है। ग्वार गम का वैज्ञानिक नाम गेल्काटॉमेनन है.

कच्चा ग्वार गम एक हल्के सफेद रंग का पाउडर होता है जो पानी में 90% घुलनशील होता है। यह एक गैर-आयनिक पॉलीसेकेराइड है जो ग्वार बीन (फलियां साइमोप्सिस टेट्रागोनोलोबा के बीज) के ग्राउंड एंडोस्पर्म पर आधारित है। ग्वार गम एंडोस्पर्म से बनाया जाता है और इसमें थोड़ी मात्रा में फाइबर और खनिजों के साथ मोनोगैलेक्टोज के चिपचिपे पॉली समूह होते हैं।

ग्वार गम का उपयोग

ग्वार गम के शुद्धता के आधार पर अलग अलग ग्रेड होते है. इसका प्रमुख उपयोग शेल गैस और तेल उद्योग के लिए किया जाता है, इसके आलावा कागज, भोजन, विस्फोटक, जल उपचार, और कपड़ा उधोगो में भी बहुतायत से किया जाता है.

प्रमुख आयातक देश: बीते वर्षो में जर्मनी, रूस, संयुक्त राज्य अमरीका, चीन, और नॉर्वे देशो ने भारत से अच्छा ग्वार आयात किया है.

अस्वीकरण:-

हमारा किसान भाइयों और ग्वार खरीदी करने वाले व्यापारीयो से अनुरोध है, की ग्वार का स्टोक अपने विवेक से करें. बोली और मांग के हिसाब से ग्वार भाव कम या ज्यादा होना स्वभाविक है. किसी भी लाभ हानि के लिए हमारा पोर्टल आज का मंडी भाव जिम्मेदार नही होगा.

भाव से जुडी वायदा बाजार की वेबसाइटो से भाव को मोनिटर करते रहे. हमारा उद्देश्य अलग-अलग स्त्रोतों से जानकारी लेकर आपसे मूल जानकारी साझा करना है. किसी सवाल जवाब के लिए कमेन्ट में जरुर टिप्पणी प्रदान करें. जल्द ही हम आपको उसका सटीक उतर देने का प्रयास करेंगे. धन्यवाद

ग्वार के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ग्वार भाव कब बढ़ेगा?

अमेरिका में क्रूड ऑयल कुए दोबारा विस्तार शुरू होने से मई 2023 में अच्छी रफ्तार की उम्मीद है.

अमेरिका में ग्वार क्या भाव है?

अमेरिका में ग्वार का उत्पादन न के बराबर होता है. वहां किसान अनाज टेंडर प्रणाली के तहत विक्रय करते है. अमेरिका ग्वार गम भारत से आयात करता है जिसका भाव 202.04 डालर है.

ग्वार गम क्या काम आता है?

इसका उपयोग शेल गैस, तेल उद्योग, कागज, भोजन, विस्फोटक, जल उपचार, और कपड़ा उधोगो में किया जाता है.

Leave a Comment

Some Error