ककड़ी की उन्नत किस्म के साथ खेती करके कमाए डबल मुनाफा, गर्मी में बढ़ी मांग

किसान साथी ककड़ी की उन्नत किस्म के साथ अपनी खेती करके आय को बढ़ा सकते है. हमने ककड़ी की प्रमुख हाइब्रिड संकर किस्म और अन्य किस्मो की विस्तृत जानकारी प्रदान की है. खराब किस्म का चयन करने से उत्पादन की गति कम हो जाती है, जिसे उचित मुनाफा नहीं मिल पाता है.

आपके लिए हम रोजाना कृषि से जुडी हर प्रकार की जानकारी लेकर आते है, साथ ही देश की मंडियो का ताजा भाव अपनी वेबसाइट पर प्रसारित करते है. Aajkamandibhav.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य किसानो को उचित और सटीक जानकारी देकर आर्थिक रूप से उन्नत करना है.

उन्नत किस्म की आवश्यकता

विभिन्न स्थानों की जलवायु, मिट्टी और तापमान असमान होता है, इसलिए कृषि वैज्ञानिको ने समस्त चीजो को ध्यान में रखते हुए किस्म तैयार की है. उन्नत किस्म का चयन करके किसान साथी खेती करके अच्छी आय अर्जित कर सकते है. कुछ जगह पानी की कमी होती है, उनके लिए ऐसी ककड़ी की किस्म भी होती है जो कम पानी में अच्छा उत्पादन देती है.

ककड़ी की खेती के लिय 8 उन्नत हाइब्रिड किस्में

  1. Goolden hills
  • इस किस्म के फल लंबे तथा हरे होते हैं।
  • फल की लंबाई 28 से 32 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • फल मुलायम तथा अधिक गूदे वाले होते हैं।
  • पहली तुड़ाई 65 से 70 दिन में की जाती है।
  • फल का वजन 150 से 200 ग्राम तक हो जाता है।
  • इसकी खेती जायद सीजन में की जाती है।

2. Kalash-bhavna

  • इस किस्म के फल मध्यम लंबे तथा हल्के हरे होते हैं।
  • फल की लंबाई 26 से 28 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • फल मुलायम तथा कुरकुरे होते हैं।
  • पहली तुड़ाई 60 से 70 दिन में की जाती है।
  • इसकी खेती जायद सीजन में की जाती है।

3. Long melon-kakri

  • इस किस्म के फल लंबे तथा घुमावदार होते हैं।
  • फल की लंबाई 32 से 36 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • फल मुलायम तथा कुरकुरे होते हैं।
  • पहली तुड़ाई 60 से 70 दिन में की जाती है।
  • फल का वजन 160 से 180 ग्राम तक हो जाता है।

4. vibex pusa-191 hybride

  • इस किस्म के फल लंबे तथा सीधे होते हैं।
  • फल की लंबाई 32 से 35 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • पहली तुड़ाई 40 से 50 दिन में की जाती है।
  • फल का वजन 140 से 160 ग्राम तक हो जाता है।

5. OP-soniya hybride

  • इस किस्म के फल लंबे तथा पतले होते हैं।
  • फल की लंबाई 30 से 40 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • पहली तुड़ाई 50 से 55 दिन में की जाती है।
  • फल हरे, मुलायम तथा कुरकुरे होते हैं।
  • फल का वजन 100 से 150 ग्राम तक हो जाता है।

6. vrisa green-long melon

  • इस किस्म के फल मध्यम लंबे तथा घुमावदार होते हैं।
  • फल की लंबाई 30 से 34 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • पहली तुड़ाई 55 से 60 दिन में जाती है।
  • फल कुरकुरे तथा भूरे होते हैं।
  • फल का वजन 200 ग्राम तक हो जाता है।

7. shine f1-long strick

  • इस किस्म के फल मध्यम लंबे तथा मोटे होते हैं।
  • फल की लंबाई 25 से 30 सेंटीमीटर तक हो जाती है
  • पहली तुड़ाई 50 से 60 दिन में की जाती है।
  • फल मुलायम, स्वादिष्ट तथा हरे होते हैं।
  • फल का वजन 120 से 160 ग्राम तक हो जाता है।

8. cucimis-kakri

  • इस किस्म के फल मध्यम लंबे तथा घुमावदार होते हैं।
  • फल की लंबाई 28 से 30 सेंटीमीटर तक हो जाती है।
  • पहली तुड़ाई 50 से 60 दिन में की जाती है।
  • फल हल्के हरे, स्वादिष्ट तथा अधिक गूदे वाले होते हैं।
  • फल का वजन 130 से 150 ग्राम तक हो जाता है

ककड़ी की उन्नत किस्म और उनकी विशेषताएं

दुर्गापुरी ककड़ी

  • यह जल्दी पकने वाली किस्म है।
  • यह काफी स्वादिष्ट और मुलायम होती है।
  • इस किस्म के फल लंबे तथा हल्के पीले रंग के होते हैं।
  • इसकी पैदावार 200 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होती है।
  • अधिक पैदावार वाली अगेती उन्नत किस्म है।
  • इसकी खेती मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में मुख्य तौर पर की जाती है।

पंजाब स्पेशल

  • यह जल्दी पकने वाली किस्म है।
  • यह अगेती उन्नत किस्म है।
  • इसके फल लंबे तथा हल्के पीले रंग के होते हैं।
  • इसकी खेती भारत के उत्तरी राज्यों में मुख्य तौर पर की में जाती है।
  • औसतन पैदावार 70 से 80 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त होती है।

अर्का शीतल

  • यह किस्म 90 से 100 दिनों में तैयार हो जाती है।
  • इसकी लंबाई 1 फिट होती है।
  • इस किस्म के फल की लंबाई सामान्य तथा फल पतले, हरे रंग के होते हैं।
  • फल की पहली तुड़ाई 90 से 100 दिन की अवधि पर की जाती है।
  • फल की लंबाई 25 से 30 सेंटीमीटर के लगभग होती है।
  • औसतन पैदावार 85 से 95 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त होती है

लखनऊ अर्ली

  • यह किस्म 100 से 105 दिनों में तैयार हो जाती है।
  • इस किस्म के फल का रंग हल्का हरा एवं लंबाई सामान्य होती है।
  • फल स्वादिष्ट मुलायम तथा अधिक गूदे वाले होते हैं।
  • इसकी खेती भारत के उत्तरी राज्यों में की जाती है।
  • औसतन पैदावार 55 से 60 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त होती है।

जैन पुरी ककड़ी

  • इस किस्म के फलों की लंबाई सामान्य तथा रंग हल्का हरा होता है।
  • फल की लंबाई 24 से 28 सेंटीमीटर के लगभग होती है।
  • फल का गूदा नरम होता है।
  • औसतन पैदावार 50 से 55 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त होती है।

708

  • यह अगेती उन्नत किस्म है।
  • इसके फल हल्के हरे रंग के होते हैं।
  • फल रोग प्रतिरोधक होते हैं।
  • इसकी खेती निम्न तापमान पर की जा सकती है।
  • औसतन पैदावार 40 से 45 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त होती है।

PUNJAB LONGMELON-1

  • इस किस्म के फल लंबे तथा पतले हल्के हरे रंग के होते हैं।
  • यह जल्द पकने वाली अगेती उन्नत किस्म है।
  • औसतन पैदावार 80 से 85 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त होती है।
  • इस किस्म की बेल लंबी तथा तने का रंग हल्का हरा होता है।

Some Error