इंदौर मंडी में तुअर, मूंग दाल एवं मूंग मोगर के भाव में तेजी

नमस्कार किसान साथियों आज हम आपको इंदौर मंडी में तुअर, मुंग दाल आदि के भाव में तेजी मंदी को विस्तार से जानेंगे. स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में गुरुवार को तुअर (अरहर) 200 रुपये और तुअर की दाल के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। मूंग की दाल 50 रुपये एवं मूंग मोगर 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

इंदौर मंडी भाव आज का

आज इंदौर मंडी में दलहन के भाव, दाल के भाव, चावल के भाव और अन्य अनाजो के भाव इस प्रकार चल रहे है.

इंदौर मंडी भाव
इंदौर मंडी भाव

दलहन का भाव

इंदौर मंडी में तुअर और अन्य दलहन के भाव इस प्रकार चल रहे है: चना (कांटा) 4900 से 4950 ₹, मसूर 5800 से 5850 ₹, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 7000 से 7800 ₹, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7800 से 8200 ₹, तुअर (कर्नाटक) 8000 से 8300 ₹, मूंग 7000 से 8100 ₹, मूंग हल्की 6700 से 7300 ₹, उड़द 7000 से 7500 ₹, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल के भाव

दाल के भाव इंदौर बाजार में इस प्रकार रहे: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9600 से 9700 तुअर दाल फूल 10100 से 10300 ₹, तुअर दाल बोल्ड 10600 से 11400 ₹, आयातित तुअर दाल 8800 से 8900 ₹, चना दाल 6100 से 6600 ₹, मसूर दाल 7400 से 7700 ₹, मूंग दाल 9650 से 9950 ₹, मूंग मोगर 10050 से 10350 ₹, उड़द दाल 8700 से 9000 ₹, उड़द मोगर 9300 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल के भाव

आज चावल के भाव इस प्रकार चल रहे है: बासमती (921) 11000 से 12000 ₹, तिबार 9000 से 9500 ₹, दुबार 8000 से 8500 ₹, मिनी दुबार 7000 से 7500 ₹, मोगरा 4000 से 6000 ₹, बासमती सैला 7500 से 9500 ₹, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500 ₹, दूबराज 4000 से 4500 ₹, परमल 2500 से 2700 ₹, हंसा सैला 2600 से 2800 ₹, हंसा सफेद 2400 से 2500 ₹, पोहा 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

अन्य सभी मंडियो कके भाव यहा देखे – आज का मंडी भाव

Some Error