जाने अगले 4 दिनों के मौसम का हाल, देखिए कौन सी तारिख को कहाँ होगी कितनी बारिश

प्रदेश में अगस्त महीने में मानसून ने चुपी तोड़ ली है, यह पिछले 10 सालो का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस वर्ष में समय से पहले बारिश होने के कारण मौसम मेहरबान नही रहने के कारण किसानों की चिंता बढ़ रही है। प्रदेश में बारिश नही होने के कारण कुछ क्षेत्र में फसल खराब हो गयी है, जिसके कारण किसान को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

पिछले कुछ सालों की तुलना में इस बार अगस्त महीने में बारिश नही के बराबर हुई है। लेकिन कल कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिली है। इस बार प्रदेश के अधिकाश भागे में सुखा रहने के आसार है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार तेज बारिश की संभावना अगले महीने यानी सितम्बर के दूसरे सप्ताह में आसार बन रहे है। जिसके कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है।

यह भी देखे:- Rajasthan Weather: मानसून ट्रफलाइन में आया बदलाव, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दी यह जानकारी

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा है तापमान

राजस्थान में मानसून बेरुखी हो गया है जिसके कारण मौसम शुष्क हो गया है। और मानसून ने लम्बा ब्रेक ले लिया है। और लगातार प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। राजस्थान में कल 8 स्थानों पर 36 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान गंगानगर में 39 डिग्री दर्ज किया गया है। संगरिया में 36 डिग्री, चूरू 37 डिग्री, जैसलमेर 37 डिग्री ओर पिलानी में भी 37 डिग्री तापमान को दर्ज कर लिया गया था। जयपुर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जयपुर में अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव देखने को नही मिलेगा।

यह भी देखे:- KCC किसानों के लिए PNB बैंक का बड़ा अपडेट, सरकारी लोन के साथ मिलेगी यह सुविधा…

सितम्बर के दूसरे सप्ताह में होगी बारिश

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार प्रदेश में एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना नही है। ज्यातर मौसम शुष्क ही रहने की संभावना बनी हुई है। अभी बारिश होने की कोई भी सिस्टम नही बना है, मौसम विभाग ने इस महीने काम बारिश की रिपोर्ट पहले ही जारी कर दी थी। अगले चार दिनों में प्रदेश में बारिश नही होगी और सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। आज राजस्थान में किसी भी जिलें में बारिश का अलर्ट जारी नही हुआ है। विभाग के अनुमान के अनुसार अगले महीने के दूसरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसके कारण प्रदेश में मानसून फिर से राजस्थान में मेहरबान हो सकता है।

Some Error